Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

33 नाबालिक बच्चों के वाहनों का चालान किया गया

गाजीपुर। स्कूली बच्चों के सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को  यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। जिसमें करीब 44 बच्चे बाइक से स्कूल आते पाये गये। जो कि एमवी एक्ट के नियमों के खिलाफ है।इसके बाद उन सभी बच्चों के अभिभावको को नोटिस दिया गया कि बाइक से अपने बच्चों को स्कूल ना भेजे।

इसके बाद भी कुछ बच्चे अपने वाहनों से स्कूल जाते मिले।जिनके विरुद्ध प्रर्वतन की कार्रवाई की गयी।इस संबंध में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी से अब तक 33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ये कार्रवाई बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए चलती रहेगी। यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे कई स्कूली बच्चों (नाबालिगों) को पकड़ा है।

Popular Articles