
गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन एक पैलेस में किया गया। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के 300 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। जिसमें शतकवीर रक्तदाता, अर्धशतकवीर रक्तदाता, 15 जिले व गाजीपुर के 250 रक्तदाता सम्मिलित हुए। समारोह में 3 विशेष सम्मान प्रदान किये गये। जिसमें रक्त शिरोमणि सम्मान वाराणसी के 58 वर्षीय प्रदीप इसरानी को 245 बार रक्तदान करने के लिए प्रदान किया गया। चिकित्सा शिरोमणि सम्मान होम्योपैथिक डॉक्टर एम. डी. सिंह को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में योगदान सराहनीय रहा। श्रेष्ठ सेवा शिरोमणि सम्मान वर्षों से 2300 से अधिक लावारिस लाशों के वारिस बन कर उनका अन्तिम संस्कार करने वाले कुंवर वीरेन्द्र सिंह को देकर सम्मानित किया गया।

शतकवीर रक्तदाताओं में महाराष्ट्र के दीपक शामसुन्दर शुक्ला व वाराणसी के राजेश गुप्ता को प्रदान किया गया। अर्धशतकवीर रक्तदाताओं में ब्रज भूषण दूबे, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हयवंशी, बी.एच.यू ब्लड बैंक प्रभारी डा. आशुतोष सिंह, आशीष केशरी, गोरखपुर से अमर सिंह, भदोही से सर्वेश कुमार शुक्ला, राहुल दूबे व अंबेडकरनगर से सूरज गुप्ता को सम्मानित किया गया, साथ ही सुनील सिंह (वाराणसी), बिपीन दूबे (आजमगढ़), हिमांशु द्विवेदी ( सिद्धार्थनगर), गुरमीत सिंह (फतेहपुर), रणजीत यादव व विनय कुशवाहा (अयोध्या) को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक शीर्षदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का संचालन सचिव डा उरूज फात्मा, सह-सचिव सुरजीत कुमार व संजीव अरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान श्री अभिनव सिन्हा, अविनाश जायसवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत दिलदारनगर) , डॉ डी. पी. सिंह,डॉ सानंद सिंह , डॉ अनिता कुमारी प्राचार्या (प्राचार्या महिला महाविद्यालय गाज़ीपुर) अमरनाथ तिवारी , मंटू प्रधान ,अनुराग सिंह , प्रभाकर त्रिपाठी, अतुल सिंह, तृप्ति श्रीवास्तव इत्यादि गणमान्य जन उपस्थित रहें।समापन आभार ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने रक्तदान जागरूकता संकल्प के साथ किया गया।




