
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर में हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने हाईटेक नर्सरी में सीड्लिंग किये गये विभिन्न किस्म के फसलों/प्रजातियों के बेहन के उत्पादन बारे में तथा हाईटेक नर्सरी में स्थापित मशीनों तथा उसके तकनीकी संचालन के बारे में भी जानकारी ली । उन्होने हाईटेक नर्सरी में उत्पादित शाकभाजी फसलों के बेहन/पौधों के विक्रय के लिए कृषकों के मध्य विभिन्न फोरम के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया । हाईटेक नर्सरी में बन्दरों के उत्पात से क्षतिग्रस्त हुए टनल को कार्यदायी संस्था के माध्यम से मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया। इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार, डा0 शशांक सिंह वैज्ञानिक, डा0 दीपक कुमार वैज्ञानिक एवं हाईटेक नर्सरी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहें।




