Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा के घिनौनी हरकत से परेशन सपाई पहुंचे डीएम दरबार

गाजीपुर। भाजपा बूथो पर बूथ प्रभारियों पर दबाव बनाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर के तहत जबरदस्ती प्रपत्र सात भरकर विपक्षियों एवं विशेषकर एक जाति विशेष के लोगों का नाम कटवाये जाने के सवाल पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश कुमार को सौंपा।जिलाध्यक्ष ने साक्ष्य देने के बावजूद वैध मतदाताओं का नाम न जोड़ने वाले जिम्मेदार बीएलओ व ईआरओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर जिम्मेदार अधिकारी गये नहीं जहां स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।जिलाध्यक्ष गोपाल ने कहा भाजपा पूरी तरह से चुनावी कदाचार में जुट गयी है। उन्होंने कहा कि जहां निर्वाचन आयोग वैध मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का काम कर रही है वहीं भाजपा आम आदमी को संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान करने के मौलिक अधिकारों का हनन करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। भाजपा निरन्तर देश और प्रदेश के साथ साथ जिले में अमन चैन, शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा रचे जा रहे इस कुचक्र और नापाक हरकत को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चोरी -हेराफेरी में व्यस्त हैं। उसका लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया है। वह लगातार लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही हैं और संविधान की मर्यादा के खिलाफ काम उसकी धज्जियां उड़ा रही है।विधायक जैकिशन साहू और विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने भी भाजपा के लोगों द्वारा की जा रही इस नापाक हरकत की निंदा की और कहा भाजपा का जनता से और जनता का भाजपा से विश्वास उठ गया है।भाजपा बेईमानी के रास्ते सत्ता में पहुंचना चाहती हैं। जिस लोकतंत्र के रास्ते भाजपा सत्ता में आई है भाजपा उस लोकतंत्र के रास्ते को बंद करना चाहती है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, शिवशंकर यादव,विजय बहादुर यादव, सुशील जायसवाल,अरूण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव गुड्डू, मुन्नीलाल राजभर,तहसीन अहमद,असलम हुसैन,अवधेश यादव, बिन्दु बाला बिंद,अनिल कुमार यादव, दिनेश यादव,राजेन्द्र यादव, गोवर्धन यादव,शेर अली राईन, रीना यादव,अवनीश विधार्थी, राजेश यादव,अभिषेक कुशवाहा, रजनीकांत यादव, डॉ समीर सिंह, आदित्य यादव, राकेश यादव, छन्नू यादव, अवधेश कुशवाहा, अनिल यादव आदि मौजूद थे।

Popular Articles