
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने शनिवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने जिला जेल में चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। जेल में लगाये सीसी टीवी की जॉच की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। अधिकारियों ने हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की।उन्होने बारी-बारी सभी बैरकों का निरीक्षण किया । बैरकों में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक देखा। जेल के रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण न जाये। इसके लिए चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय।




