
गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से 10 + 2 हायर सेकंडरी इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता प्रदान की गई है ।सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की मैनेजिंग टस्ट्री सावित्री सिंह ,ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य सुमन सिंह, डॉक्टर प्रीति सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सभी शिक्षक कर्मचारियों के साथ शनिवार को अयोध्या में राम लला का, हनुमान जी संकट मोचन ,कनक भवन और अनेक धार्मिक स्थलों का दर्शन किए। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल लगातार अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी गुणवत्ता में सुधार करके विद्यार्थियों में और अभिभावकों का भरोसा जीता है.। परीक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड में होनी है पूरी तैयारी से सत्यदेव परिवार लगा हुआ है.l धार्मिक यात्रा में सत्यदेव परिवार के सदस्यों के साथ अमित रघुवंशी ,दिग्विजय उपाध्याय, दिनेश सिंह, तेज प्रताप जी, दिग्विजय , प्रमोद सिंह , अक्षय उपाध्याय, गोविंद यादव और सभी शिक्षक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सम्मिलित रहे।




