Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राथमिक विद्यालय जमलापुर में भाग संख्या-282 से 287 तक बूथों का जायजा लिया एवं सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग के दिये गये निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद नागरिकों से बातचीत कर निर्वाचक नामावली से संबंधित स्थिति जानी। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, किसी कारण वश छूट गया, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन 06 फरवरी तक बीएलओ0 को दे सकते है। फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। बताया कि अपमार्जन  हेतु फार्म-7 तथा जिन मतदाताओ के नाम मे संशोधन और स्थल परिवर्तन करना है तो वे फार्म-8 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को देगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल नंबर दर्ज कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है अथवा जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। मौके पर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Popular Articles