
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देश पर शनिवार को नगर के रौजा तिराहे पर यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मूक बधिर वाहन चालकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में यातायात के प्रति जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Deaf logo (बहरा लोगो) को पहचानो व मूक बधिर चालकों के प्रति सम्मान एवं आम जनमानस को जागरूक करना था।

इस कार्यक्रम के तहत मूक बधिर वाहन चालको के वाहन के आगे और हेलमेट के पीछे बहरा लोगो का स्टिकर लगाकर बाइक रैली के लिए उन्हें रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को बहरा लोगो के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में 25 मूक-बधिर लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सहजानंद प्रधान मंडल कोषाध्यक्ष वाराणसी, मनीष सिंह एक्स मेंबर, आशुतोष सिंह एक्स मेंबर,अनुज एक्स मेंबर, मुरारी, मनीष सहित ट्रैफिक पुलिस और अन्य लोग मौजूद रहे।




