चेयरमैन के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
गाजीपुर। सनबीम स्कूल के चेयरमैन के आवास पर 26 जनवरी से दो फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन के कथावाचक विष्णुकान्त शास्त्री महाराज एवं कुलवंतमणि त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।
कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव मूल्यों पर प्रवचन दिए जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना हुआ है। इस आयोजन में परिवारजनों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथा के समापन पर दो फरवरी को बडी़ बाग स्थित एक मैरेज हाल में भंडारे का आयोजन किया गया है।विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन केपी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, स्मिता सिंह जी, प्रवीण कुमार सिंह, कविता सिंह एवं शालिनी सिंह जी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
चेयरमैन के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन



