
गाजीपुर। सदर तहसील के सहेड़ी गांव में गुरुवार को पोखरे के नाली की पैमाइश के दौरान एक मनबढ़ युवक ने लेखपाल पर ईट से हमला कर दिया। जिससे लेखपाल के सिर में गम्भीर चोटें लगने से घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकरी होने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचकर घायल लेखपाल का हाल जाने । बताया जाता है कि सहेड़ी गांव में तालाब खुदाई और नाली निर्माण के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस और पंचायती राज विभाग के कर्मियों के साथ पहुंची थी। पैमाइश के दौरान गांव का ही एक मनबढ़ युवक लेखपाल अनिल प्रजापति पर ईट से चला दिया । जिससे ईट लगने से लेखपाल का सिर फूट गया। इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद सभी कर्मचारी वापस लौट गये। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला घायल लेखपाल को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।



