Thursday, June 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इनामी शंकर पांडेय का पिता रविशंकर गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने हुचर्चित विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपित व कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के पिता रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय को रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया है। विनीत राय हत्याकांड में रविशंकर पाण्डेय पर है साजिश का आरोप। मालूम हो कि 29 मई की रात को बिंदू होटल के मालिक अष्टभुजी कालोनी गोडा शहरी निवासी आलोक राय के पुत्र विनीत राय को गौसाबाद में होटल के गेट पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय सहित चार के खिलाफ नामजद तथा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। डीआईजी वैभव कृष्ण ने चारों बदमाशों पर एक – एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसपी डा.ईरज राजा लगातार अपराधियों पर नजर बनाये थे। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व पवहारी बाबा रोड़ पर गोड़ा निवासी कमलेश चौहान को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस लगातार मुख्य आरोपी शंकर पांडेय और आलोक दुबे की तलाश में जुटी है। शहर कोलवाली प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस कर्मियों के साथ अपराधियों की तलाश कर रहे थे। विवेचना के दौरान हत्या के षड़यंत्र में शंकर के पिता का नाम सामने आया था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से इनामी शंकर पांडेय के पिता रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। शंकर पांडेय का पिता रविशेखर पांडेय पश्चिम बंगाल के दमदम जेल में हेरोइन के मामले में 15 वर्ष की कारावास में सजा पूरी कर जनवरी 2024 को रिहा हुआ था। पुलिस फरार इनामी की तलाश कर रही है।

Popular Articles