
गाजीपुर। सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड) फतेहुल्लापुर की ओर से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आहार पोटली वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रिंस गाखर रहे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की टीम से विवेक, सुनील एवं योगेन्द्र तथा समर्पण संस्था की संचालिका सविता सिंह उपस्थित रही। कंपनी के जीएम ने कहा कि “उपचार एवं जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ”उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, अवधेन्द्र प्रताप, महिपाल सिंह, अखिलेश गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, जय प्रकाश पाठक, आदित्य प्रताप सिंह, विपुल उपाध्याय, अमित तिवारी, ताराचंद, दिनकर, संजय कुंवर, विनोद श्रीवास्तव, धीरज वर्मा तथा अरविंद आडवाणी सहित कंपनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




