Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक ने किया नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

सेवराई (गाजीपुर)। तहसील मुख्यालय पर 22 लाख की लागत से बना नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का विधायक ओम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार केवल स्वच्छता का स्लोगन और नारेबाजी कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां शौचालय न होने के कारण अधिवक्ताओं अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए सामुदायिक शौचालय बनवाकर जनता को समर्पित किया गया है। गौरतलब हो कि सेवराई तहसील में करीब 144 राजस्व गांव सम्मिलित है। जहां रोजाना सैकड़ो की संख्या में वादकारी फरियादी और अधिवक्ताओं सहित अन्य लोग आते हैं। विषम परिस्थितियों में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। कई बार अधिकारी कर्मचारियों को मामले से अवगत कराने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए विधायक ओम प्रकाश सिंह ने अपने निधि से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया। इसकी साफ सफाई और देखरेख के लिए एक केयर टेकर भी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर एसडीएम संजय यादव, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विकास सिंह, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles