
गाजीपुर। गाजीपुर सिटी जीआरपी ने प्लेटफार्म नं. एक के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर 29 शीशी देशी शराब बरामद किया है। रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया,ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा अभियान के तहत जीआरपी थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गाजीपुर सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 एक के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से झोले में शराब लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है।इस सूचना पर जीआरपी टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही खड़ा युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके झोले से 29 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मुजफ्फरपुर के मणिका निवासी अमीरू बताया। उसने जीआरपी को बताया कि वह शराब लेकर बिहार मे उँचे दामो पर बेच कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलाता है।गिरफ्तार करने वाले टीम उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, हे.का. विजय कुमार यादव, का. शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।




