Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रक्तदान कर मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन

गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार स्थित सदर इमामबाड़ा में इमाम हुसैन ब्लड डोनर्स वॉलिंटियर तथा हयात फाउंडेशन सोसाइटी प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें जिला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक कर्मचारी रहे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मौलाना सैयद आबिद हुसैन रिज़वी इमाम ए जुमा जंगीपुर ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में पुरुषोंके साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान के बाद हयात फाउंडेशन के सचिव साकिब आब्दी ने बताया कि आज का दिन इंसानियत की दुनिया को नया जीवन प्रदान करने वाले व्यक्तित्व के मालिक हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन है। जो कि हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे थे तथा जिनको आज से 1400 साल पहले कर्बला में इनके साथियों समेत बेरहमी से शहीद कर दिया गया था। हम उसी इमाम के जन्मोत्सव पर यहां एकत्र होकर यह रक्तदान करके बता रहे हैं कि हम खून देकर जान बचाने मैं विश्वास करते हैं ना कि बेगुनाहों का खून बहा कर जान लेने में।जैसा कि कर्बला में इमाम हुसैन ने अपनी और अपने साथियों की जान देकर बताया की अगर इंसानियत को बचाने के लिए हमें अपनी जान भी देना पड़े तो हम अपनी जान देने से पीछे नहीं हटेंगे। चिकित्साधिकारी डॉ सोनू यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि आज विज्ञान लाख तरक्की कर ली हो लेकिन मनुष्य का शरीर ही एकमात्र ऐसी मशीन है जिसमें रक्त का निर्माण होता है और यदि यह रक्त कठिन समय में जरूरतमंद तक पहुंच जाए तो उसके बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान सभी को करना चाहिए और रक्तदान करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित भी करना चाहिए। इस कार्यक्रम में सैयद जुल्फिकार हुसैन,  सैयद हसन, अली मुहम्मद ,  सैयद सलमान हैदर , सैयद अब्बास, मोहम्मद , अली तैयब अरविंद चौरसिया , फैज आब्दी, महताब आब्दी, सय्यद मुहम्मद हुसैन, हैदर इमाम महवर,एजाज अहमद ,मीरजादा बैग शुजात हुसैन शबिहुल हसन अरशद ,अली रजा मुहम्मद,हसन रजा ,सईद अख्तर ज़ीनत फातमा ,आसान हसन ,हबीबा ,शोएब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Popular Articles