
गाजीपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अप्रतिम राष्ट्र भक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया । विनोद अग्रवाल ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय जनमानस के हृदय में श्रद्धा सम्मान से विद्यमान है।राष्ट्र भक्ति के प्रति उनकी प्रासंगिकता आज भी महत्वपूर्ण है।इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय,नन्दू कुशवाहा,शनि चौरसिया, हेमंत त्रिपाठी,अजय कुशवाहा, रूपेश सिंह, सुनील चौहान,शिवम् राय आदि उपस्थित थे।




