
जमानियां (गाजीपुर) । पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली कस्बा के पठान टोली निवासी अरमान कुरैशी के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। दूसरा बदमाश कस्बा के ही सुभान टोली निवासी दिलनवाज उर्फ शारुख भी पकड़ा गया। इनके कब्जे से दो तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक कारतूस के साख छिनैती के 15 हजार रुपया बरामद किया है। कोतवाली निरीक्षक रामसाजन नागर ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव संग पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील था। मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर व चितावनपट्टी के बीच में छिनैती करने वाले लुटेरे किसी को शिकार बनाने की फिराक में हैं।। इस सूचना पर पुलिस बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया । भैदपुर से लहुवार रोड़ नहर तिराहा के पास खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने अपने को सुरक्षित करती हुए गोली चलाया। गोली अरमान कुरैशी निवासी पठान टोली कस्बा के दोनो पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे सीएचसी उपचार हेतु भेजा गया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गये अरमान कुरैशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में12 मुकदमें दर्ज है ।




