
गाजीपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी और पूंजीपरस्त नीतियों के चलते देश आज क्रांति के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को महान नेता बताते हुए समाजवादी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया और कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में गैरबराबरी रहेगी समाजवाद प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से आजिज है, संविधान की मूलभूत भावनाओं और लोकतंत्र की मर्यादा पर लगातार हमले हो रहे हैं, भाजपा सरकार के बुलडोजर तले आम जनता के सपने लगातार रौंदे जा रहे हैं। गोपाल यादव ने कहा कि आंदोलन और संघर्ष जनेश्वर के मूल मंत्र थे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने जनेश्वर के बारे में कहा था कि उनके जैसा एक भी नेता अगर देश में रहेगा तो तानाशाही ताकत कभी भी अपना सर नहीं उठा सकती। वह संघर्ष और सत्य के प्रतीक थे। गोष्ठी में डॉ नन्हकू यादव,खेलन यादव, शिवशंकर यादव,विजय शंकर चौरसिया, सदानंद यादव,अरूण कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर यादव, उमाशंकर यादव पथिक, सुनील यादव, गोवर्धन यादव,पंकज यादव, अभिषेक कुशवाहा, आत्मा यादव,विंध्याचल यादव ,राजनारायन यादव,बैजू यादव,चन्द्रेश्वर यादव,विभा पाल, कन्हैया यादव, जयराम भारती, आजाद राय,सीताराम भारती,संतोष यादव,संतोष यादव,निजामुद्दीन खां, विरेन्द्र यादव,, रामाशीष यादव, जयराम भारती, गोपाल पासी,नीरज यादव,आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।




