Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिन्दगी कटेगी मेरी गीत गजल गाने में

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के ‘चेतना-प्रवाह ‘कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द जयंती की पूर्व सन्ध्या पर सुसुण्डी गाँव में विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्चन से हुआ। सरस्वती वन्दना प्रीतम कुशवाहा ने प्रस्तुत किया।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन सेवा,समर्पण और त्याग का प्रतीक है।उन्होंने पूरे विश्व में योग,अध्यात्म और वेदान्त का प्रचार किया।उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास,परिश्रम और राष्ट्रसेवा का सन्देश दिया। व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव ने परमहंस के शिष्य/हम सबके अभिमान हो।माँ भारती के अमर सपूत/भारत का सम्मान हो। नागेश मिश्र ने ‘तारों से ऊपर चलो/चल के देखें/मसीहा कहाँ खो गया/चल के देखें’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने ‘तुम ज्ञानवान,धीमान बनो/गुणवान परम बलवान बनो/मस्तक स्वदेश का कर ऊँचा/भारत की तुम पहचान बनो’ सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं।कवयित्री प्रीतम कुशवाहा ने ‘जिन्दगी कटेगी मेरी गीत गजल गाने में/गीत और गजलों को एक स्वर मिलाने में’सुदर्शन कुशवाहा ‘चिराग’ ने अपनी गजल की ये पंक्तियाँ ‘तेरे नूर से ऐ जानिब/मेरा अंजुमन सजा है/ कैसे बताएँ कितना/उल्फत में क्या मजा है/कितना मना रहा हूँ/मगर मानता नहीं/बदकिस्मती से यारों मेरा दिल ही बेवफा है’ सुनाकर श्रोताओं को रससिक्त कर दिया।कार्यक्रम में सर्वजीत कुशवाहा,विवेक,श्रीकृष्ण कुशवाहा,हरिद्वार सिंह कुशवाहा,द्वारिका कुशवाहा,कमलेश,कविता,सावित्री,राधिका,प्रतिभा,कौशिल्या आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता सुदर्शन कुशवाहा  एवं संचालन नागेश मिश्र ने किया।धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Popular Articles