
गाजीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत रविवार को आमघाट पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया । जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के विचारों की विरोधी है, इसलिए मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है। इसे खत्म करना सीधे तौर पर आम जनता पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया, जो लोकतंत्र की हत्या है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया है। भाजपा सरकार बजट में कटौती कर इसे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। गांधी के नाम और उनके विचारों को मिटाने की साजिश कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मनरेगा को मजबूती देने, मजदूरों का बकाया भुगतान शीघ्र करने और रोजगार के दिनों में कटौती बंद करने की मांग की। इस अवसर पर बटुक नारायण मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, राम नगीना पांडेय, मंसूर जैदी, रईस अहमद, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, राघवेंद्र राम, सतीश उपाध्याय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, शशि भूषण राय, जफरुल्लाह अंसारी, राशिद भाई, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम मास्टर, अरविंद मौर्य, कृष्णा तिवारी, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, सुशील सिंह, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडेय अंसार अहमद, आनंद ब्रह्मानंद, किरण देवी, मुन्नी देवी, नीलम देवी, कस्तूरिया देवी, सावित्री देवी आदि लोग उपवास कार्यक्रम में शामिल रहे।




