
दिलदारनगर (गाजीपुर) । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दिलदारनगर अरंगी खजुरी व ताजपुर कुर्रा सड़क का उद्घाटन रविवार को सांसद अफजाल अंसारी व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें 5.060 किमी दिलदारनगर अरंगी खजुरी रोड का निर्माण 412.40 लाख की लागत व ताजपुर 395.48 लाख की लागत से हुआ है। 2022 में 11 दिसंबर को दोनों सड़को का शिलान्यास हुआ था। सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कौन इंजन फेल और कौन चल रही है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। गुजरात प्रदेश अभी तक विकसित नहीं हुआ। दोस्त नहीं दुश्मन जरूर पहचानों। सपा के लोग जो कहते है वह करते भी है।दिलदारनगर ,जमानियां, गहमर,भदौरा व बारा रेलवे स्टेशन पर कोई विकास नहीं हुआ। सपा के विकास कार्यो का वर्तमान सरकार फीता काट विकास का ढिंढोरा पिट रही है।सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि विकास की दौड़ में जनपद पीछे है। जमानियां वि.स में 55 किमी सड़क पीएमजीएसीआई में चयनित हुई।सभी सड़के बनी है।निर्माण भी गुणवत्ता परक है।आज जो देश की स्थिति है अति बदत्तर है।लेकिन कुछ लोग इसे स्वर्णिम काल कह रहे है। दुनिया की चौथी आर्थिक व्यवस्था बताई जा रही है।इससे पहले देश की स्थिति ऐसी नहीं थी।2047 में विकसित राष्ट्र बनाने की बात पीएम कर रहे है। भारत विकाशील देश नहीं कर्ज पर चलने वाले देश हो गया है। प्रदेश की सरकार नाम बदलने में महारथ हासिल है।।तहसील,ब्लाक ,थानों सहित सरकारी कार्यालयों में इनके दलाल लगें है।गरीबो का दोहन कर उनको उजाड़ा जा रहा है।बंगाल में 2026 के चुनाव को देखते हुए ईडी छापना मारना शुरू कर दी लेकिन बंगाल की महिला मुख्यमंत्री का ईडी से भी मुठभेड़ हुआ है।आरोप लगाया कि ईडी,इनकम टैक्स सीबीआई व चुनाव आयोग का सरकार अपने फायदे के लिए उपयोग कर रही है।समाज के हर वर्ग को जोड़ना ही सपा का संकल्प है। इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,अनिल यादव,मन्नू सिंह,तौकरीर खां, उमेश वर्मा,मुकेश यादव,बलिराम यादव,विजय यादव,काशीनाथ ,सरफराज खां,एहसान अहमद आदि लोग रहे।




