
गाजीपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को लंका मैदान में कंबल वितरण कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर तीन सौ से अधिक जरुरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के लिए आधार कार्ड के माध्यम से किया गया । जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रहीं। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रभात कुमार ने मातृशक्ति को समाज का निर्माता बताया और परिवार को संस्कार देने में माता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने संघ की विचारधारा के अनुरूप सामाजिक न्याय, सेवा भावना और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभासद अशोक मौर्य एवं परवेज अहमद भी उपस्थित रहे। मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा इससे पूर्व भी पिछले रविवार को लंका सभागार में 500 गरीब और वंचित लोगों को कंबल वितरित किए गए थे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ,उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडेय, शासकीय अधिवक्ता अजय पाठक, सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, पंडित लव त्रिवेदी, ओम नारायण सैनी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी सहित नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता विनय कुमार सिंह तथा संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया।




