
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने एक बार फिर आपसी भाईचारे और सहयोग की मिसाल पेश की है। महासंघ के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने एक जरूरतमंद सहयोगी चालक की आर्थिक मदद कर मानवता का परिचय दिया है। जमानियां के खिदिरपुर, छोटी मस्जिद निवासी चालक अलहम साह को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार सुल्तान खां के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी स्वेच्छा से अंशदान एकत्रित किया और कुल नौ हजार रुपये की धनराशि साथी को सौंपी। पदाधिकारियों ने कहा कि गाजीपुर ड्राइवर महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। सड़कों पर दिन-रात मेहनत करने वाले चालकों के सुख-दुख में खड़ा रहना ही महासंघ का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि ड्राइवर समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मुसीबत के समय एक-दूसरे का साथ देना ही संगठन की असली पहचान है। भविष्य में भी किसी भी साथी ड्राइवर को जरूरत पड़ने पर इसी प्रकार सहयोग किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद यादव, उप जिलाध्यक्ष अशोक राजभर, महामंत्री अख्तर खान, कोषाध्यक्ष: संजय सिंह कुशवाहा, सचिव कैलाश यादव, उप सचिव एजाज खां, सदर ब्लॉक के लालजी यादव, कमलेश कुशवाहा, इरशाद आलम, राजकुमार, बिरनो से संतोष कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, मरदह से मारण्डेय कुशवाहा (सदस्य), कय्यूम कुरैशी, भदैरा से इस्तियाक खां, जफर खां, तंजीम खां, गुड्डू राजभर, अशोक राजभर, जमानियां से रजनीकांत, मुहम्मद आलम खां आदि मौजूद रहे।




