
गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता, पार्टी संगठन के साथ कोर कमेटी की बैठक ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुकलेट के माध्यम जनपद मे संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओ एवं परियोजनाओ को मंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जल निगम (ग्रामीण, व शहरी), पशु पालन, उद्यान, दुग्ध विभाग, वन विभाग, सहकारिता, मत्स्य, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर विकास, खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन , पंचायती राज, उर्जा, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सिचाई विभाग व जनपद के अन्य महत्तपूर्ण विभागो द्वारा चलायी जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ/परियोजनाओ की समीक्षा की। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत जो भी पाईप लाईन बिछायी गयी है उसमे सम्बंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि वहां घरो तक पानी अवश्य पहुंचे तथा लोगो को शुद्ध जल उपलब्ध हो। पशु पालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि स्थाई/अस्थाई गौ-आश्रय स्थलो पर पशुओ के लिए हरे चारे, पानी, व ठण्ड से बचाव के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा परिसर में नीम का वृक्ष व छाया दार वृक्ष अवश्य लगाया जाये। सप्ताह में कम से कम एक दिन पशुओ को नीम की पत्ती भी खिलाई जाय । प्रभारी मंत्री ने पशु पालन विभाग में पशुओ के लिए बिना फण्ड के कुछ नवाचार पर विचार करने को कहा। उन्होने जी राम जी योजना एवं मनरेगा में क्या-क्या अन्तर है और उसका क्या लाभ है। उसका एक चार्ट बनवाकर कार्यालय में लगाया जाये तथा ऐसे लोग जिनको अक्षर का ज्ञान नही है उनके जानकारी के लिए कार्यालयो एवं ग्राम पंचायतो में वॉल पेंटिग करायी जाये। जिससे अधिक से अधिक लोगो को इस योजना की जानकारी हो सके। बैठक में रवीन्द्र जायसवाल के सामने गलत विद्युत बिल आने एवं खराब ट्रांस्फार्मर को ससमय नही बदले जाने की शिकायत जनप्रतिनियों ने की। जिसका प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिया कि अधिक विद्युत बिल एवं ट्रांस्फार्मर की जो भी शिकायते आ रही उसका समाधान समय से करा दिया जाये। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे। अधिकारी विशेष ध्यान दे। बैठक में विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्षत ओमप्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, एवं सम्बन्धित जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।




