
गाजीपुर। मरदह पुलिस ने पृथ्वीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवतों को गिरफ्तार उनके कब्जे से एक पिस्टल व चोरी के जेवरात बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक कासिमाबाद क्षेत्र से अपराध कर के मरदह के पृथ्वीपुर गांव के तरफ भाग रहे थे । मरदह व कासिमाबाद पुलिस ने घेरा बन्दी कर दोनों युवकोंको को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से एक पिस्टल और चोरी के जेवरात बरामद हुआ। युवकों की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बंकाखास निवासी लालबाबू मौर्या तथा शेरपुरकलां गांव निवासी पुनीत राय बताये। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षी ने बताया कि पकड़े गये युवकों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।गिरफ्तारी टीम में मरदह थानाध्यक्ष तारावती तथा कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया व पुलिस टीम शामिल रही।




