Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

मरदह गाजीपुर।थाना क्षेत्र के कछुहरा गांव के सामने वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव निवासी विनोद राजभर (25) शुक्रवार की रात्रि घर से अपने बुआ के घर क्षेत्र के गोविन्दपुर कीरत गांव निवासी महेन्द्र राजभर के घर जा रहा था कि जैसे ही वह अपने बाइक से फोरलेन मार्ग के कछुहरा गांव स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचा की तेज गति से मऊ की तरफ जा रहे कार सवार ने बाइक को रौंदते हुए करीब 50 मीटर तक उसे घसीटते हुए डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार विनोद राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिश्तेदार व परिजनों को सूचना दी। इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने कहा कि मृतक के चाचा हरिऔतार राजभर द्वारा कार चालक विक्रांत मनी निवासी शास्त्रीनगर,पटना बिहार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में  लिया।

Popular Articles