Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सफाई कर्मचारियों ने दिया सहयोग राशि

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मृतक सफाई कर्मचारी संजय कुमार को श्रद्धांजलि दी ।  सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारी के निधन हो जाने पर कर्मचारी सहयोग राशि जुटाकर उसके परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी के निधन के बाद उसके आश्रितों को सहसमय नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और सफाई कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा । जमानियां ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार निवासी महराजगंज की असामयिक निधन हो जाने के उपरांत सफाई कर्मचारियों ने विकासखंड जमानिया के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी राय के नेतृत्व में जमानियां के कर्मचारियों ने संजय कुमार की पत्नी मुन्नी देवी को सहयोग राशि 35 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। इसमौके पर जिला मंत्री अजय कुमार कुशवाहा, जिला अध्यक्ष संतोषी राय, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंत्री राजेश कुशवाहा, बृजराज कोषाध्यक्ष व हैदर, उमेश, ओमप्रकाश, शेषनाथ तथा अनिल कुमार रहे।

Popular Articles