
शादियाबाद (गाजीपुर)। कस्बा कोइरी स्थित अनुष्का नेत्र क्लिनिक के संचालक डॉ. आरके. मौर्या ने एक बार फिर गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को भीषण सर्दी से राहत दिलाई है। डॉ. मौर्या सात वर्षों से लगातार ‘कंबल वितरण कर रहे है। शुक्रवार को लगभग 1500 गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। उनका कहना है कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब बिना सहारे के न रहे। हर इंसान को गरीबों की सेवा करना चाहिए। इसके मुख्य अतिथि पूर्व पर्यवेक्षक उमाशंकर सिंह कुशवाहा रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीओ चोभ सिंह, थानाध्यक्ष श्याम यादव जी गोस्वामी सिंह, ग्राम प्रधान रियाज अहमद गुड्डु, ग्राम प्रधान अनिल कसौधन, पूर्व प्रधान असलम,व्यापारी नेता प्रिंस अग्रवाल,गुड्डु केसरी, कृष्णा कुमार कुशवाहा एवं ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा, धनेशपुर सुबास कुशवाहा, नुरुल्ला अहमद, अजय गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




