
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन पर सभी मान्यता प्राप्त दलो के साथ बैठक किये । जिसमें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, रविकान्त राय काग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, राजेश यादव सपा, जावेद अहमद आप पार्टी माजूद रहे। इस दौरान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर मतदाता सूची उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रकिया उत्तर प्रदेश में संचालित थी। गाजीपुर में प्रथम चरण के एसआईआर प्रकिया के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि एस आईआर से पूर्व 27.10.2025 में प्रकाशित आलेख में मतदाताओ की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। परन्तु एसआईआर के बाद 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख में मतदाओ की कुल संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज हुई। प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कुल 04 लाख 08 हजार 689 मतदाताओ के नाम विभिन्न कारणो से एएसडी के रूप में हटाये गये। इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओ की संख्या एक लाख 40 हजार 539 दर्ज है। उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को समस्त मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कर दिया गया है। जहाँ पर आलेख्य मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।उन्होने बताया कि दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि जो 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक है। जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनके फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं एवं विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हेतु फार्म-8 (घोषणा पत्र के साथ) आवेदन आफलाइन/आनलाइनhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम किया जा सकता है। प्रकल्पित है कि 24 वर्ष से अधिक आयु के अर्ह व्यक्तियों का नाम देश अथवा प्रदेश की किसी न किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में होने की प्रबल सम्भावना है। बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० द्वारा नोटिस जारी कर दिनांक 06.01.2026 से 27.02.2026 के मध्य सुनवाई की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य के लिए कुल 108 एईआरओ की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत की गयी है।जिलाधिकारी समस्त मतदाताओं से अपील किया है कि यदि उपरोक्त अर्ह तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए, कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने पर कोई आक्षेप/आपत्ति किया जाता है या किसी प्रविष्टि के संशोधन के बावत कोई आवेदन हो तो वह दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक या उससे पूर्व प्रारूप क्रमशः 6, 6क, 7 एवं 8 में जो समुचित हो उस प्रारूप में (घोषणा पत्र के साथ) दाखिलं कर सकते है। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में या सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता आनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वहhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम से कर सकता है।




