Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसआईआर में सभी कार्यकर्ता बिना ट्रेनिग के ही पास हो गए हैः डा.वीरेंद्र

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में हुई। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के अनेक आनुषांगिक संगठन काम करते हैं जैसे – हिंदू वाहिनी, संघ , बजरंग दल इत्यादि संगठन है जो बीजेपी के लिए काम करती हैं। विधायक ने कहा कि हमारा समाजवादी संगठन प्रत्यक्ष रूप से काम करता हैं,जो हर समाज हर जाति में  काम करता है। हमारे कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ काम करना है। उन्होने कहा कि एसआईआर में आप सभी कार्यकर्ता बिना ट्रेनिग के ही पास हो गए हैं।लेकिन हमारी अगली लड़ाई फॉर्म 6 भरने की है जो आप को मजबूती के साथ भरवाने का काम करना है। विधायक ने कहा कि आप सभी को अगर कोई परेशानी आ रही है तो तुरन्त आप हमको जानकारी देने का काम करेंगे।उन्होने कहा कि हमारा पीडीए अब मजबूत हो रहा है। इसी की वजह से बीजेपी चिन्तित हैं।जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या आती है।  विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव उसका निदान कराने के लिए अग्रसर होकर उसे सुलझाने का काम करते हैं। बैठक में जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल,बुद्धिराम पाल, विधानसभा महिला अध्यक्ष सुनीता यादव, मुन्नर बिंद, शंकर बिंद, राकेश खरवार, सुरेन्द्र नाथ राय, बल्ली प्रधान, अम्बिका राजभर, अवधेश प्रधान, रमेश सिंह, रिंकू सिंह, रामाशीष कुशवाहा, सचिन कुशवाहा, आनन्द खरवार, ब्लाक अध्यक्ष दारा यादव, राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव , निर्मल यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश यादव, रामभरोस यादव, सदानंद यादव , विजय  यादव,सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Popular Articles