
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अपनी निधि से अतिप्राचीन रामलीला कमेटी लंका मैदान में निर्मित गेट नंबर दो पर प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति के नीचे बने प्रांगण तथा हाल के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इसके बाद विशाल सिंह ‘चंचल’ एवं रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीनू सिंह की अध्यक्षता में पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि गाजीपुर की अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” सैकड़ों वर्षों से भव्य और पारंपरिक रामलीला का आयोजन करने के साथ-साथ वर्ष भर सामाजिक कार्य करती है, जो वास्तव में अनुकरणीय है।

शहर के बीचोबीच स्थित लंका मैदान को वर्षों से संरक्षित रखा गया है, जहां गरीब हो या अमीर, सभी को अपने कार्यक्रम करने की सुविधा मिलती है। आगे भी जो विकास कार्य शेष हैं, उन्हें मेरी निधि से पूरा कराया जाएगा। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि कंबल वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। सभी पात्र लाभार्थियों का आधार कार्ड देखकर कंबल वितरित किया गया है और जो भी लोग वंचित रह गए हैं उन्हें भी आगे कंबल बांटा जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, हिमांशु सिंह, अनिल पांडेय, उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, पंडित लव त्रिवेदी, लक्ष्मी नारायण, मनोज तिवारी, अजय अग्रवाल, प्रांशु, हनी तिवारी, कमलेश सिंह लाला, अजय श्रीवास्तव, नाहिद खान, परवेज अहमद सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य, उपस्थित रहे। अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया।




