
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 58 प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो में कुल 279 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 25 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में 53 शिकायत प्राप्त हुए और महज एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत प्राप्त हुए ।जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 27 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




