Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के रायसेनपुर गांव के बाहर कर्मनाशा नदी के किनारे रविवार को पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से उतरवा कर शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि रायसेनपुर गांव के कुछ लोग सुबह कर्मनाशा नदी किनारे जा रहे थे। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका एक युवक का शव देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। युवक की पहचान रायसेनपुर गांव निवासी मिथिलेश पाल (22) के रूप में हुई है। मिथिलेश पाल ड्राइवरी का काम करता था। उसके पिता बाहर रहकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताते है कि जिस टहनी पर वह लटका था उसी के उपर के टहनी पर उसका मोबाइल पड़ा था। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीण और पुलिस हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटना की सूचना दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popular Articles