Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकारों को अपने मर्यादा का ध्यान रखना होगाः प्रदेश अध्यक्ष

गाज़ीपुर ।शहर के बंशीबाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक की गई। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने सर्व सम्मति से अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। शशिकांत मिश्रा ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के मान सम्मान और हितों के लिये सदैव तत्पर है। पत्रकारों को भी अपने मर्यादा का ध्यान रखना होगा। संयोजक अखिलानंद तिवारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक पत्रकार के हितों की रक्षा की जायेगी। पूर्वांचल प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस जिले से मेरा पुराना रिश्ता रहा है, यह हमारी कर्मभूमि रही है।

इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि हमें मंडल की जिम्मेदारी दी जा रही है मैं पूरी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से पत्रकारों के हितों की आवाज़ को हर मंच पर बुलंद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पत्रकारों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिये संगठन के सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान वसीम रज़ा को संगठन का महामंत्री, प्रदीप शर्मा “मोनू” को सहसचिव, शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज व अनिल कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर कमलदेव राय, विनीत दुबे, महताब आलम, अकरार खां, अनिल कुमार, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, प्रभाकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles