Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

यूपीएमएसआरए ने मनाया स्थापना दिवस

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की गाजीपुर ईकाई के कृष्णपुरी कालोनी स्थित कार्यालय पर दवा प्रतिनिधि संगठनों के राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) का 62 वां स्थापना दिवस रविवार को झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मो अफ़ज़ल ने एफएमआरएआई के स्थापना के उद्देश्यों एवं इसकी महत्ता और संगठन की जरूरतों को बताये। मयंक श्रीवास्तव ने 12 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए सदस्यों से अपील की। इस मौके पर अरूण सहाय, कृष्णा राय, अश्विनी राय, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, विकास वर्मा, ज्योतिभूषण, आशीष राय, रोहित यादव, राजू चौरसिया, हेमंत कुमार, संजय कुमार, मनीष श्रीवताव, प्रमोद, अनिल यादव, बीके श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, अविनाश शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, राजेश यादव, अंकित वर्मा, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चंदन राय और संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया।

Popular Articles