Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उत्कृष्ट बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

गाजीपुर। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया,। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बच्चियों ने स्वागत गीत तथा भाषण प्रस्तुत किया । इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीर बाल दिवस पर लाईव प्रसारण देखा एवं गया। 70 छात्र/छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, विज्ञान, चित्रकला आदि के उत्कृष्ट बच्चों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि 1699 में गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे ।उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया और फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर क्रमशः 9 एवं 7 साल की उम्र में  जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। कार्यक्रम में, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, महिला कल्याण विभाग तथा अन्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें। संचालन प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने किया ।

 

Popular Articles