Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

क्रिकेट में भगत सिंह तो खो खो में एपीजे अब्दुल कलाम सदन बना विजेता

जमानियां (गाजीपुर) । सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्पर्धा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच विद्यालय के दो सदन भगत सिंह हाउस और सरदार पटेल हाउस के बीच खेला गया।जिसमें भगत सिंह हाउस 27 रन से फाइनल मैच में जीत हासिल कर लिया।वही दूसरी ओर छात्राओं की भगत सिंह सदन और एपीजे अब्दुल कलाम सदन के बीच खो खो प्रतियोगिता हुआ जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम सदन विजय हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड दिया।इस मौके पर प्रधानाचार्य एलडी जेना, समन्वयक नफीस अंसारी, सभासद सुश्री शबीना खान, काजल गुप्ता, दिव्यांशी यादव,  प्रीति जायसवाल, नसरीन खातून और समस्त शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles