Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अघोर परिषद ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया

गाजीपुर।अघोर परिषद ट्रस्ट, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी की ओर से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के स्वयंसेवकों ने भारत ट्रांसपोर्ट परिसर में चार सौ जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण से पूर्व जरुरतमंदों को गांव-गांव घूमकर टोकन दे दिया गया था। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी की गयी। अध्यक्षता श्री सर्वेश्वरी समूह के वरिष्ठ सदस्य डा. दिनेश सिंह ने किया।गोष्ठी में प्रधान कार्यालय वाराणसी के चन्द्र विक्रम शाह (राजा विजयगढ़, सोनभद्र), देशरत्न पाण्डेय, डा. बामदेव पाण्डेय, अशोक पाण्डेय तथा पूर्व छात्रनेता अशोक कुमार सिंह ने सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर के लोककल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन विजय विक्रम सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अश्वनी कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर व कारो बलिया के उपाध्यक्ष संजय सिंह का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में संजीव सिंह, भैरव सिंह, बीके. सिंह, मंटू राय, लल्लन सिंह, केपी. सिंह, शोभित सिंह, याज्ञवल्क्य पाण्डेय, उत्तरा पाण्डेय, मिहिर सिंह, अरविंद सिंह रहे।

Popular Articles