Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

क्रिसमस पर सर्व-धर्म मिलन समारोह का आयोजन

गाजीपुर। क्रिसमस का त्योहार लूर्द माता चर्च में सभी धर्मों के लोगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ उबैदुर्र रहमान, मौलाना तनवीर,सरदार जगतपाल सिंह , डॉ वीडी मिश्रा, फादर एंटनी रॉड्रिग्स एवं अफीम फैक्ट्री के जीएम दौलत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । उसके बाद सर्व धर्म प्रार्थना सिस्टर प्रीति एवं उनके सहयोगियों ने गीत संगीत के माध्यम से प्रभु मशीह के जन्म दिन को याद किया । वक्ताओं में फादर एंटनी ने प्रभु मसीह के जन्म पर प्रकाश डाला तथा बताया कि उनका जीवन आज के परिवेश में अनुकरणीय है। उबैदुर्र रहमान ने कुरान पाठ कर अमन चैन की बात की तथा ईसाई धर्म के महत्ता पर प्रकाश डाला । डॉ वीडी मिश्रा ने कहा कि सभी धर्मों का एक ही उद्देश्य मोक्ष तथा शांति है। जगतपाल सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब द्वारा बताए गए संदेश को बताये। मौलाना तनवीर ने इंसानियत पर संदेश दिया गया। संचालन सिस्टर संजीता ने किया । फादर एंटनी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सेंट जांस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आनंद, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लीमा, लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मेरी कुट्टी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles