Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में ‘शब्दनामा 5.0 का आयोजन

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में मंगलवार को शब्दनामा 5.0’ इंटर-स्कूल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक आयोजन में 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा कौशल, तार्किक चिंतन, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा आत्मविश्वास का विकास करना रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रणव मुखर्जी एवं विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस इंटर-स्कूल कॉन्क्लेव के तहत तीन प्रतियोगिताओं— मल्टी-फॉर्मेट डिबेट, आर्ट इंस्टॉलेशन एंड क्रिएटिव राइटिंग, तथा इंग्लिश थिएटर का आयोजन किया गया। मल्टी-फॉर्मेट डिबेट में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार सशक्त तर्कों के साथ प्रस्तुत किए। आर्ट इंस्टॉलेशन एवं क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता देखने को मिली, जबकि इंग्लिश थिएटर प्रतियोगिता में मंचीय अभिनय, संवाद और भाव-प्रस्तुति की गई । निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि “शब्दनामा जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सोच, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने कहा कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर रचनात्मक, तार्किक और मंचीय अनुभव प्रदान करना है। मुख्य अतिथि प्रणव मुखर्जी ने विद्यार्थियों को भाषा, विचार और अभिव्यक्ति की शक्ति से अवगत कराते हुए उन्हें निरंतर सीखने और सृजनशील बने रहने के लिए प्रेरित किया। मल्टी फॉर्मेट डिबेट में प्रथम स्थान सनबीम स्कूल सनसिटी, द्वितीय स्थान सनबीम स्कूल, मऊ तथा तिसरे स्थान पर सनबीम स्कूल, बलिया, और शाह फैज स्कूल, बेस्ट प्रामिसिंग स्पीकर का अवार्ड भव्या राय 11वीं की छात्रा को दिया गया। आर्ट इंस्टॉलेशन एंड क्रिएटिव राइटिंग में प्रथम स्थान प्रेसिडियम स्कूल गाजीपुर, द्वितीय स्थान सनबीम स्कूल, सनसिटी तीसरे स्थान पर सनबीम स्कूल मऊ तथा जजेश च्वाइस का अवार्ड सनबीम स्कूल, महाराजगंज को मिला। इंग्लिश थिएटर में प्रथम स्थान सनबीम स्कूल दिलदारनगर द्वितीय स्थान, सनबीम स्कूल, सनसिटी तथा तीसरे स्थान पर सनबीम स्कूल, मऊ सनबीम स्कूल, दिलदारनगर गाजीपुर की टीम ए को बेस्ट टीम कम्पोजिशन का अवार्ड दिया गया। ओवर आल विनर इन सेसन अवार्ड सनबीम स्कूल सनसिटी को मिला। कार्यक्रम में सनबीम स्कूल, महाराजगंज के चेयरमैन के.पी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, ऑपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सरोन जालान, समस्त कोऑर्डिनेटर, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Popular Articles