Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर) । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सोमवार की देर शाम वन अधिकारी कार्यालय के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 425 ग्राम हेरोईन, एक मोबाइल व 250 रुपए बरामद किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब पचाली लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाली प्रभारी राम साजन नागर ने बताया कि थाना एएनटीएफ के निरीक्षक सुरेंद्र  नाथ सिहं को सूचना मिली कि दिलदारनगर मार्ग पर वन अधिकारी कार्यालय के पास दो व्यक्ति हेरोईन लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। इस सूचना पर निरीक्षक संग पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय के पास एक पान के गोमटी के पीछे दो व्यक्ति खडे होकर आपस में बात कर रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस कर्मियोंने घेराबंदी करके कस्बा के वार्ड आठ कानूनगो मोहल्ला निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 425 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

Popular Articles