Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रैक्टर ट्राली में भुसी के बोरी में छिपाकर ले जा रहे थे शराब

दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में भुसी के बोरी में छिपाकर ले जा रहे 20 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत एक लाख बीस हजार आंकी गई है। एसपी डा.ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जारहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल पुलिस टीमके साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर के ट्राली में भुसी के बोरी में छिपाकर बिहार शराब जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस वाहन चेकिंग करने लगी। उसी समय एक ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली भूसी के बोरी में छिपाकर रखा बीस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने जौनपुर के सुलतानपुर गौर कोठवार बाजार निवासी मनोज कुमार मौर्य तथा बिहार बक्सर के पीजी कालेज निवासी राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Popular Articles