Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरोग्य मेला में 116  मरीजों की हुई जांच

मरदह (गाजीपुर)।डिप्टी सीएमओ डॉ जयनाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को विकासखंड के एक‌ सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन‌ स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लाक क्षेत्र के 116  मरीजों ने परीक्षण उपरांत परामर्श के साथ निःशुल्क पंजीकरण कराकर दवा लिया। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर सर्वेश कुमार ने 28 मरीजों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मटेहूँ में डॉ.राजीव‌ गोड़ ने 28,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 25 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अविसहन में डॉ.इमरान उस्मानी ने 35 मरीजों का इलाज किया। इसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ जयनाथ सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया । उन्होने कहा कि सभी लोग इमानदारी से कार्य करें।किसी को कोई समस्या हो तो बताये। कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन फार्मासिस्ट आरपी चौधरी,नरेन्द्र यादव, धीरेन्द्र कुमार,राजेश सिंह,शैल कुमारी रानी,कमलेश रावत,बृजेन्द्र रावत,कुमारी नीलम,मनोज यादव,अरूण सिंह,आदि मौजूद रहे।

Popular Articles