
गाजीपुर। गाजीपुर बैडमिंटन की ओर से 27 और 28 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम इंडोर हाल में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद राय ने कहा कि प्रतियोगिता में 14+ सिंगल, 17+ सिंगल और 35+ डबल (वेटरन) वर्ग में पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार करना है। सभी मैच नाक आऊट और बेस्ट आफ 3 तर्ज पर होंगे। विजेता खिलाड़ियों को संघ की तरफ से ट्राफी, सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिया जाएगा। इस मौके पर सचिव संतोष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश अग्रहरी, बृजेश यादव, बैडमिंटन कोच चन्दन यादव, संरक्षक योगेंद्र कुमार, अमित अग्रहरी, गौरव और पंकज प्रजापति उपस्थित रहे।




