
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में रविवार की सुबह गन्ना की पेराई करने वाली मशीन में शॉल फंसने से दिनेश (36) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताते है कि दिनेश सुबह जगने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर खलिहान में वह गन्ना की पेराई कर रहा था, इसी दौरान गले में लपेटा शाल मशीन में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह मुड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीण विलास यादव की ने देखा कि मशीन के पास दिनेश को मृत अवस्था में देखकर शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेशव को कब्जे में ले लिया।बताते हैं कि शिकारपुर निवासी दिनेश यादव छह भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र प्रीतम 12 वर्ष और प्रियांशु 10 वर्ष के हैं।




