Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे संतों की जरूरत है

गाजीपुर।. धोबी कल्याण समिति की ओर से लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि मनायी गयी । इस कार्यक्रम में कन्नौजिया समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सिकंदर कन्नौजिया ने संत गाडगे महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे महान संतों की जरूरत है । उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों एवं धर्मशालाओं एंव अस्पतालों का निर्माण कराया। लेकिन खुद ताउम्र सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजार दी ।  उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ ई अनाथालय,रैन बसेरा और नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया । वह जिस रास्ते पर चलते थे उसे साफ करते हुए चलते थे इसीलिए उनको स्वच्छता आंदोलन के जनक के रूप में भी याद किया जाता है । उन्होंने आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया ।उन्होंने कहा कि वह बाह्य आडम्बर के घोर विरोधी थे । उनके अन्दर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशोरी लाल,सिकंदर कन्नौजिया,रामबली मास्टर, डॉ संजय कन्नौजिया, सदानंद कन्नौजिया, बंशीधर राम,मिश्रीलाल, सुरेश राम,बब्बन मास्टर, गुलाब मास्टर सदानंद कनौजिया,अक्षय कन्नौजिया, कैलाशपति,बाबूल चौधरी, श्रीनिवास,अनिल कुमार,राहुल कन्नौजिया, गिरीश कन्नौजिया,नारायन कन्नौजिया,बद्री कन्नौजिया आदि उपस्थित थे । संचालन सदानन्द कन्नौजिया ने किया ।

Popular Articles