
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार,की अध्यक्षता में तहसील सभागार हुआ। जिसमे 160 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर सात का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो में समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 38 शिकायत पत्रों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 40 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत मिले। जिसमें से 11 का निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 प्रार्थना प्राप्त पत्र मिले। जिसमें छह का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 प्रार्थना मिले। जिसमें मौके पर पांच निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 प्रार्थना मिले। मौके पर तीन का निस्तारण एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 29 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




