Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अभिनव सिंह ने ईओ को सौपा चंदे में मिले रुपये

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार से प्रकाश टाकीज तक भ्रमण किया।इस दौरान व्यापारियों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए नगर की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों के लिए नगरपालिका एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।जिला प्रशासन ने बजट का बहाना करने पर कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप चंदा भी मांगा। चंदे में मिली धनराशि सोमवार को नगर विकास मंत्रालय को भेजने के लिए ईओ नगरपालिका को सौंपा। अभिनव सिंह ने कहा कि एक तो आनलाइन ट्रेडिंग एवं बड़े बड़े खुल रहे मालों के चलते छोटे व्यापारी पहले से ही दुखी था दुसरी तरफ नगर की जर्जर सड़कों ने इन व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दिया है। खराब सड़कों के चलते ग्राहकों का दुकान पर पहुंचना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर नगर की सड़कों की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान अरूण सहाय, अल्का अग्रवाल, कंचन रावत,वर्षा यादव, सीमा जायसवाल, अतुल यादव, शाहिद,संजय यादव,पारस यादव,विनय साहू, चन्द्र प्रकाश यादव, पिंटू यादव,सैफ आदि शामिल थे।

Popular Articles