Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डा. संगीता बलवंत ने पीएम को भेंट किया पुस्तक

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत बिन्द ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी रही। प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की कहानी संघर्ष और समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा है। वह एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व और विराट व्यक्तित्व से भारत को एक नई दिशा प्रदान की है। उनकी नेतृत्व क्षमता दूरदर्शिता और जनसमर्थन ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है। प्रधानमंत्री ने जिले के विकास गतिविधियों के साथ ही उनके साहित्य से जुड़ी बिंदुओं पर चर्चा किए।राज्यसभा सांसद ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को अपनी पुस्तक मेरा प्यारा हिंदुस्तान भेंट की। साथ में दोनों पुत्र कुशाग्र और परख उपस्थित रहे। दोनों बच्चों ने बताया की प्रधानमंत्री इतने आत्मीयता के साथ मिले की लगा ही नहीं कि प्रधानमंत्री से पहली बार मिल रहे है।

Popular Articles