Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

सैदपुर (गाजीपुर)। खानपुर पुलिस ने अंतराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गुरुवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाशके पैर में गोली लगी है। इनके कब्जे से दो ट्रैक्टर बरामद किया हैं। गिरोह चोरी के बाद ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर इन्हें अलग अलग राज्यों में बेचते थे। खानपुर के हरिहरपुर और बिहार के दुर्गावती के कैमूर जिला से चोरी गया ट्रैक्टर की पुलिस को सूचना मिली कि खानपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर की समीप चार लोग चोरी के ट्रैक्टर लेकर चोलापुर वाराणसी की ओर जा रहे थे।मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय तेलियानी पुलिया के पास दो ट्रैक्टर पर जा रहे चार लोग को घेराबंदी करते हुए पकड़ने की कोशिश किया। लेकिन पुलिस से घिरे देखकर चोरों ने फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपने को बचाती हुई फायर किया। गोली ट्रैक्टर लेकर भाग रहा रेवतीपुर थाना के नसीरपुर निवासी बलवंत सिंह यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने तीन चोरो को दौड़ाकर पकड़ लिया है। घायल चोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी करने वाला गिरोह यूपी के साथ बिहार और अन्य राज्यों में सक्रिय था। बताया कि पुलिस के हाथ लगे ट्रैक्टरों में से एक खानपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का और एक बिहार से चोरी करने की बात चोरों ने कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बलवंत सिंह यादव पर अलग अलग मामलों में 14 मुकदमा दर्ज हैं। वहीं सदर कोतवाली के महाराजगंज निवासी उमेश यादव मनीष यादव उर्फ गोलू बृजेश यादव शामिल है। चारो आरोपियों की तलाशी में तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कमल भूषण राय, उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, आरक्षी अविनाश कुमार, अंकुर सोनकर, मनीष सिंह, विजय यादव, प्रवेश दुबे, दीपक यादव शामिल रहे।

Popular Articles